
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा नजीबाबाद द्वारा सहायक मंडल Regards नजीबाबाद कार्यालय की तालाबंदी की गई ।JE/P way/नगीना के कर्मचारियों से दुर्व्यवहार रखते हुए एक-एक दिन के अवकाश हेतु शोषित करते हैं जबकि इस विषय में सहायक मंडल अभियंता नजीबाबाद से पूर्व में हुई इनफॉर्मल मीटिंग में लिखित आदेश जारी कराए जा चुके हैं,, कि 1 दिन की छुट्टी सिर्फ और सिर्फ गैंग मेट द्वारा 3 दिन की छुट्टी सेक्शन जे.ई द्वारा दी जाएगी। किंतु उसके बाद भी कर्मचारियों को 1-2 दिन के अवकाश भी नही दिया जा रहा है ,और कर्मचारियों के अवकाश मांगने पर –
कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया जा रहा है
कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाई जा रही है ।
कर्मचारियों को चार्ज शीट दी जा रही है,
कर्मचारियों के खिलाफ झूठी स्पेशल रिपोर्ट बनाकर स्थानंतरण किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष फखरुद्दीन और संचालन शाखा सचिव विक्रांत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनुज कुमार, विनोद कुमार ,अंकुर सैनी ,तुषार भटनागर ,जिया अब्बास जैदी, नाजिम, जमशेद, कुलदीप ,अंकुश ,राजेंद्र, संतोष अरोड़ा ,योगेंद्र, गौरव, इमाम, गौतम, सतेंदर, मोहम्मद, गुलशेर, बुंदू आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।













