
भास्कर समाचार सेवा
बिजनौर। जनपद की सर्वाधिक महत्वपूर्ण व सबसे विशाल नगर पालिका परिषद बिजनौर में एसडीएम सदर मोहित कुमार द्वारा पर एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराने के बाद नवनिर्वाचित चेयर पर्सन श्रीमती इंदिरा जयसिंह ने 32 सभासदों के सर नगरपालिका की बागडोर संभाली।भारत माता के जयकारे के साथ अपार जनसमूह के बीच इंदिरा सिंह ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। काकरान वाटिका में आएगी शपथ ग्रहण समारोह में जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण की उनके समर्थक व भाजपा नेता हर्षोल्लास में डूब गए । इंदिरा सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद 32 सभासदों को शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने बोर्ड को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए नगर के हित में काम करने और शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का आव्हान किया। कपिल देव अग्रवाल ने नवनिर्वाचित बोर्ड को आश्वासन दिया कि सरकार के द्वारा विकास कार्य में हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपार जनसमूह उमड़ पड़ा था। अनेक लोगों को कैंपस में जगह नहीं मिलने के कारण उन्होंने बाहर लोन में खड़े होकर शपथ ग्रहण समारोह का नजारा देखा।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सूची मौसम चौधरी सदर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी हेमेंद्रपाल सिंह, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मौसम चौधरी, जिला प्रभारी भाजपा हरिओम शर्मा, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर व बीरबल सिंह आदि गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।













