
भास्कर समाचार सेवा
रायपुरसादात/बिजनौर । ग्राम शादीपुर में दोपहर दो बजे बाइक व कार की आमने सामने से टक्कर हो गई।जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई।जबकि बाइक चालक का एक पैर कट कर अलग हो गया।हमारे संवाददाता बाबूल हसन के अनुसार कार चालक कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया।आज दोपहर दो बजे रायपुर सादात की ओर से कार तेज़ गति में आ रही थी।जैसे ही कार शादीपुर कब्रिस्तान की पुलिया के पास आई तो सामने से बाइक से वीर सिंह पुत्र तोताराम निवासी ढकिया बावनसराय अपनी पत्नी शोभा को बैठाकर नगीना की ओर से अपने घर वापिस जा रहा था।कार चालक ने एक दूसरी कर को ओवरटेक करते हुवे विपरीत दिशा में जाकर बाइक को ठोक दिया।जिसमे वीरसिंह की पत्नी शोभा की मौके पर हो मौत हो गई।जबकि वीरसिंह की दाहिनी टांग कट कर अलग हो गई।घटनास्थल पर पुलिस ने पहुचकर गंभीर घायल वीर सिंह को एम्बुलेंस से नगीना हॉस्पिटल पहुँचाया।मौके पर पीड़ितों के परिजन आ गए।पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।पास में खेतों पर काम कर रहे लोगो ने बताया कि एक दूसरी कार को ओवरटेक करते हुए कार चालक की कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई है।इस घटना से ग्राम ढकिया में मातम का माहौल है।कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।कार ग्राम चनदनवाला की बताई जाती है।













