
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। कोटद्वार – कोतवाली रोड पर बस और मोटरसाइकिल की भयंकर टक्कर में मोटरसाइकिल सवार में से एक मरा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नजीबाबाद रोड के कोतवाली की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के बैठकर आ रहे थे अचानक पीछे से रोडवेज की बस आ गई। दोनों लड़कों की मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई। जिससे दोनों लड़के जमीन पर गिर गए। उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां पर देखा तो एक लड़के की मृत्यु हो चुकी थी। दोनों लड़के नजीबाबाद के सीतावाली के रहने वाले थे ।जो लड़का होश में था उसका नाम अमित था। उसने बताया हम लोग कोतवाली से आ रहे थे। हमारे आगे आगे बस चल रही थी। इसकी टक्कर हमारी मोटरसाइकिल में लग गई और हम जमीन पर गिर गए। उसमें मेरे एक साथी की मृत्यु हो गई। क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह और कोतवाल राधे श्याम घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मृतक को सामीपुर हॉस्पिटल में पहुंचाया जबकि गंभीर रूप से घायल लड़के को एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।














