समाधान दिवस में आई मात्र 8 शिकायत किसी का निस्तारण नहीं

भास्कर समाचार सेवा
सिकन्दराबाद। भीषण ठंड के चलते तहसील समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा रहा । एडीएम के नेतृत्व में लगाए गए समाधान दिवस में मात्र 8 शिकायतें दर्ज की गई । जिसमें से किसी का निस्तारण में हो सका।
महीने के प्रथम शनिवार को तहसील सभागार में जनता की समस्या को समाधान करने के लिए उप जिला अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया । ठंड के चलते मात्र मात्र 8 शिकायतें आई। जिसमें से 4 राजस्व विभाग 3 पुलिस विभाग व एक अन्य विभाग की शिकायत मिली। जिसमें से किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत को जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी समेत सीओ विकास प्रकाश सिंह चौहान, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार व संबंधित विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...