महिला शिक्षक संघ की ओर से चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित


विजेता बालिकाएं की गई सम्मानित
भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। महिला शिक्षक संघ की ओर से बीआरसी मानियावाला पर बालिका कौशल विकास हेतु चित्रकला एवम निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजेता बालिकाओ को सम्मानित किया गया। महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की ब्लॉक अध्यक्ष अफजलगढ़ पूनम रानी ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र मानियावाला पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अफजलगढ़ अजय कुमार एवम एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के सहयोग से बालिका कौशल विकास हेतु जल संरक्षण एवं संचयन विषय पर चित्रकला तथा बालिका शिक्षा की महत्ता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तीन बालिकाओ रमणीत कौर, आलिया परवीन तथा शगुन जबकि निबन्ध प्रतियोगिता में सोफिया ,सुनयना एवम आतिफा को आयोजको की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया गया। दोनों प्रतियोगिताओ में पचास बालिकाओ ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में करुणा चौहान,आशा रानी,श्रीमति रुचिका आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...