पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने लोगों को पर्यटक को सही जानकारी देने चाहिए- आनंद जी विभाग प्रचारक

आगरा पर्यटन एवं विरासत के साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

भास्कर समाचार सेवा आगरा।एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा द्वारा आगरा पर्यटन एवं विरासत पर प्रबंधन विकास का साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया।

एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा द्वारा डॉ बी०आर० अंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में 10 से 16 जनवरी तक चले आगरा पर्यटन एवं विरासत पर प्रबंधन विकास का साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया ।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के
विभाग प्रचारक आनंद जी ने कहा की आगरा पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने वाले गाइड, फोटोग्राफर और ट्रेवल प्लानर को जनपद में आने वाले पर्यटक को सही जानकारी देने चाहिए । आगरा के ऐतिहासिक नाम एवं स्थलों जैसे सौर्यपुर, अग्रवन, गुरु गोविन्द सिंह जी का माईथान प्रवास, गुरु तेग बहादुर सिंह जी का गुरु का ताल गुरुद्वारा प्रवास, शहीद भगत सिंह जी का नूरी दरवाजा पर रहना, क्रूर अंग्रेजों द्वारा संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक वाली जगह पर क्रांतिकारियों को एक साथ फांसी, राम प्रसाद विस्मिल का होलीपुरा प्रवास और महत्व के बारे में बताया जाय |
उन्होंने कहा आगरा से राधास्वामी मत का उदय हुआ है। आंवलखेड़ा में गायत्री परिवार के आचार्य श्रीराम शर्मा की जन्मभूमि है | विश्व के कई छोटे-छोटे देशों जैसे इजराइल, नीदरलैंड और मालदीप की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा महत्त्व है | पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थल में पर्यटन एक मुख्य व्यवसाय है | स्वामी विवेकांनद द्वारा 39 वर्ष की आयु में भारत को विश्व पटल सिशोभित करना, शंकराचार्य द्वारा 32 वर्ष की आयु में चार पीठ की स्थापना करना, तथागत बुद्ध के सन्देश आदि से प्रेरणा लेकर युवाशक्ति भारत को ऊंचाइयों पर ले जा सकती है |
उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास प्राचीन है जिसकी पहचान जावा सुमित्रा इराक तक मिलती है | अप्पो दीपो भव: के भाव से स्वमं की आत्मा को प्रकाशित कर सकते हैं | मनुष्य बहुत महान एवं परिश्रमी होता है पहाड़ काटकर रास्ता बनाने वाले साधारण व्यक्ति दशरथ मांझी ने भी बड़े बने | जिज्ञाशु बनिए अपने आस पास के स्थलों की जानकारी के साथ नदियों खानपान ब्रज की लोक कलाओं गॉव की संस्कृति आदि से पर्यटकों को अवगत कराएँगे तो उनका आगरा में पर्यटकों का प्रवास और ठहराव बढ़ेगा, आगरा का पर्यटन उद्योग ऊंचाइयां प्राप्त करेगा|
डॉ भीमराव विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया सही जानकारियां बताकर पर्यटकों का विश्वास जीत सकते हैं पर्यटन उद्योग क्षेत्र में यह आपके आसपास की अधिक जानकारी हो, जिसे विदेशी पर्यटक विशेषकर सुनना और जानना चाहते हैं | सकारात्मक रहें, अपनेव्यवसाय में व्यक्तिगत परेशानियों को नहीं आने दें |
डॉ. मुकेश शर्मा, सहायक निदेशक ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा द्वारा इस प्रकार का यह पहला प्रशिक्षण है। जो आगरा पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत एवं इच्छुक प्रोफेशनल को बेहतर जानकारी प्रदान कर उनके कार्य को आगरा पर्यटन हित में उत्तम बना सकते हैं | प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगरा के संदर्भ में ताजमहल ,लाल किला सहित आगरा के साहित्यकार, स्वत्रंतता सेनानियों, चम्बल सफारी, कीठम झील, सूरकुटी, ग्रामीण क्षेत्र का पर्यटन, आगरा का इतिहास इतिहास से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईं |
प्रोफ़ेसर लवकुश मिश्रा डीन प्रबंधन डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने बताया कि महिलाएं एक नवाचार के अंतर्गत कुछ कर सकती हैं जैसे कि देश-विदेश से आने वाले महिलाओं के लिए अलग से टूर पैकेज स्थापित करना उनके लिए टैक्सी सर्विस उपलब्ध कराना उनके लिए विशेष होटल उपलब्ध कराना | साथ ही उन्होंने स्थानीय खानपान को पर्यटकों के समक्ष रखने पर जोर दिया, पर्यटक यहां की स्थानीय खानपान की पसंद करेगा | ज्ञान और सूचनाओं का संग्रह कर उनका सही प्रयोग करें दुनिया में देवता और राक्षसी प्रवृत्ति दोनों होती हैं। जिस प्रकार दिन और रात होते हैं।
टी आर शर्मा संयुक्त निदेशक एमएसएमई
ने बताया कि बाहर के देशों में खाने पीने की वैरायटी कम है या उनके यहां फास्ट फूड अधिक हैं | अपनी परंपरागत मिठाइयों को भी पर्यटकों के बीच में बढ़ाएं, उनकी जानकारी दें फाइव स्टार में भी हट बनाकर ग्रामीण प्रभाव दिया जा सकता है | विदेशी भाषा सीखें , पर्यटकों की भाषा में बात करके उनको यहां की खेती खलियान के बारे में भी बता सकते हैं अपने लर्निंग एक्टिविटी होना चाहिए अर्थात हर समय कुछ कुछ नया सीखने की ललक रहनी चाहिए |

इससे पूर्व विभाग प्रचारक आनंद जी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गए |
सुशील कुमार यादव क्लस्टर विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजय वर्मा, रोहताश कुमार, इशिता मित्तल, मानव अग्रवाल, डोली आदि का विशेष सहयोग रहा |

खबरें और भी हैं...