पीलीभीत : खकरा नदी के रिवर फ्रन्ट के कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

निरीक्षक को पहुंचे डीएम व अन्य अधिकारी

खकरा नदी पुल के पास चल रहा सौंर्न्दीकरण का काम

भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। खकरा नदी पुल के पास सौर्न्दीरकण का काम जोरों पर है, जिलाधिकारी के निर्देश पर रिवर फ्रन्ट के रूप में विकसित किये जाने की योजना है।

डीएम पुलकित खरे ने खकरा पुल के सौन्दर्यीकरण व नदी के किनारे खकरा रिवर फ्रन्ट के रूप में विकसित करने के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया गया कि पुल के किनारे दोनों ओर दीवारों पर पौधे व झाड़ियों की सफाई कराई जाये। इसके बाद कनरफुल लाईटिंग का काम प्रस्तावित है और पुल की रंगाई-पुताई भी होनी हैं। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी को पुल के ऊपर लगे साइन बोर्ड के पिलरे का काम कराने के निर्देश दिये गए। खकरा रिवर फ्रन्ट विकसित करने के लिए सिल्ट सफाई के काम में तेजी लाने की बात कही गई। नदी के कूडे़-कचरे को निकालकर पुल के नीचे धारा प्रवाह को बोल्डर का काम होना है। नदी के दोनों किनारों पर बैठने की उचित व्यवस्था, बेहतर लाईट के साथ सुगन्ध वाले पौधों का रोपण का कार्य भी होगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार शुक्ला, आधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, अधिशासी अधिकारी सरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...