पीलीभीत : गैंगस्टर के मुकदमें में वांछित चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गैंगस्टर

भास्कर ब्यूरो
न्यूरिया-पीलीभीत। पुलिस ने फरार चल रहे चार गैंगस्टर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया हैं।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत न्यूरिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मुकदमें में वांछित चल रहे प्रेमराज पुत्र कुंदन लाल निवासी दुबह समिउद्दीन फरीउद्दीन, मुन्ना उर्फ पुत्र बसीरुद्दीन निवासी तुरकपुर बड़बार, मुन्ना उर्फ मुरसलीन तुर्कपुर बढ़बार थाना न्यूरिया को कॉलोनी को तिराह पर  गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे, थानाध्यक्ष रोहित कुमार लगातार अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रहे हैं। एसओ रोहित कुमार ने न्यूरिया थाने का चार्ज संभालते ही अवैध धंधा करने वालों की नींद हराम हो गई हैं। दर्जनों अपराधियों को जेल भेज चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में  वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल साहिर हुसैन, मनोज कुमार, सुमित मोतला, सौरभ राठी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...