चुनाव से 12 घंटे पहले पीएम यूपी समेत पांच राज्यों में जीत का किया दावा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में वोटिंग से 12 घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UP समेत पांच राज्यों में जीत का दावा किया है। पीएम ने कहा- मैं इस चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा के प्रति लहर है। हम पांचों राज्यों में भारी बहुमत से जीतेंगे। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है।

अखिलेश यादव पर किया तंज
अखिलेश यादव के बयान यूपी में योजनाएं भाजपा की नहीं हैं, भाजपा अमलीजामा पहनाती है पर PM मोदी ने कहा कि देश में एक कल्चर चला है, राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे। 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

16 − = 15
Powered by MathCaptcha