PM की रैली में गिरा पंडाल, 20 घायल, अस्पताल पहुंचे मोदी, देखे VIDEO

कोलकाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त लोगों में अफरा-तफरी दिखाई दी। कुछ लोग पीएम मोदी को देखने के लिए ऊंची जगहों पर चढ़ गए। पीएम मोदी ने स्टेज से उन्हें डांटते हुए नीचे उतर जाने को कहा। इस दौरान करीब 2 मिनट तक व्यवधान रहा। इसके बाद उन्हें वंदे मातरम का नारा लगवाकर भाषण की शुरुआत की। थोड़ी देर बाद फिर अव्यवस्था फैली तो उन्होंने अपने अधिकारियों को कुछ निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में किसानों के लिए केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर लिया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ही ममता बनर्जी पर हमले से की। उन्होंने कहा, ‘मैं ममता दीदी का आभारी हूं क्योंकि मैंने देखा कि आज मेरे स्वागत में उन्होंने इतने झंडे लगाए और इसलिए भी कि स्वयं हाथ जोड़कर पीएम के स्वागत के लिए अपने होर्डिंग लगा लिए।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha