सहारनपुर में पीएम की चुनावी रैली, सफाई कर्मियों से की भेंट, जाने क्या बोले मोदी

सहारनपुर में चुनावी रैली में पहुंचे PM मोदी ने कहा, ‘मैं चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों का आभार जताता हूं और जो कतार में खड़े लोग अपनी ड्यूटी करने, वोटिंग करने पहुंचे हैं, उनका भी धन्यवाद। संबोधन के बाद जब पीएम मोदी का काफिला जेल चुंगी के पास से निकल रहा था। तब पास की वाल्मीकि बस्ती के सफाई कर्मचारियों ने PM को अभिवादन किया। ‘राम-राम’ कहते हुए हाथ हिलाया। गाड़ी के अंदर बैठे PM भी कर्मचारियों के मन को समझ गए। चेहरे पर मुस्कान लिए, उन्होंने भी सफाई कर्मचारी की तरफ हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच सहारनपुर पहुंचे PM मोदी ने पहली चुनावी रैली की। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में ही पहले चरण के वोटर्स को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘पहले चरण के वोटर्स से क्षमायाचना करता हूं। अब दूसरे चरण के चुनाव-अभियान का आगाज कर रहा हूं। जो UP को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा, जो UP को अपराध से मुक्त रखेंगे, उसको ही वोट देंगे।

PM ने कहा, ‘मैं चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों का आभार जताता हूं और जो कतार में खड़े लोग अपनी ड्यूटी करने, वोटिंग करने पहुंचे हैं, उनका भी धन्यवाद। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जो काम कर रही है, उसको आगे बढ़ाते रहने के लिए BJP का आना बहुत जरूरी है। PM आवास योजना के घर मिलते रहें, विकास का काम होता रहे, इसके लिए भाजपा सरकार बहुत जरूरी है।’

परिवारवादी और दंगावादियों से सावधान

मोदी ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर तो कलंक है ही, लेकिन सहारनपुर में जो भी हुआ, वह भी बेहद दुखदाई है। ये दंगावादी लोग सुधरे नहीं हैं। वे मौके की तलाश में हैं। ये लोग अब राष्ट्रविरोधी तत्त्वों को अपना प्रस्तावक बना रहे हैं।

PM ने सपा का बिना नाम लिए जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो परिवारवादी पार्टी है, उसे माफिया की चिंता है। अपने परिवार की सेवा में लगे रहने वाले लोग, परिवार का भला सोचने वाले लोग, गरीबों, दलितों, शोषितों-वंचितों के लिए कभी कुछ नहीं करते।

PM ने कहा, ‘साथियों, आपको याद होगा राशन माफिया? ये हमारे गरीबों का राशन भी खा जाते थे। डबल इंजन की सरकार ने इनके ये कारनामें भी देखे हैं और हमारी सरकार ने उसको बंद कर दिया, अलीगढ़ का ताला लगा दिया। चोरी-डकैती के जो काम बंद हुए, वे लामबंद होंगे कि नहीं, वे हमसे नाराज होंगे कि नहीं। क्या मुझे इससे डर जाना चाहिए, क्या मुझे आपकी भलाई के लिए काम करना बंद कर देना चाहिए’?

भाजपा जो कहती है, करती है

प्रधानमंत्री ने सभा में आए लोगों को धन्यवाद देते हुए याद दिलाया कि भाजपा ने योगी के नेतृत्व में विकास के सारे वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर खेती, किसानी के साथ ही उद्यमियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण जगह है। UP में फोरलेन से लेकर उद्योग-धंधों तक का जो विकास हुआ है, क्या कभी इस तेजी से काम होते थे? भाजपा जो संकल्प लेती है, वह पूरा करती है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

82 − = 75
Powered by MathCaptcha