रंगदारी वसूलने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

  • तमंचा हाथ में लेकर रौब दिखाकर दुकानो से करता था बसूली

औंछा/मैनपुरी- थाना क्षेत्र में तमंचा हाथ में लेकर दुकानदारों को रौब दिखाकर रंगदारी वसूलने वाले युवक को पुलिस ने मय तमंचा के साथ मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। जिससे पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।

एसपी अविनाश पाण्डेय के निर्देशन और सीओ कुरावली दद्न प्रसाद गाॅड के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा बांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम उपनिरीक्षक दुष्यंत कौसिक ने पुलिसवल के साथ गस्त के दौरान मुखविर की सूचना पर क्षेत्र के दुकानदारो को रौव दिखाकर रंगदारी बसूलने वाले प्रदीपलोधी पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी मोहल्ला रेवाड़ी कोतवाली एटा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस एक तमंचा और दो कारतूस व दो हजार रुपए वसूली गई रंगदारी के बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाने में रंगदारी वसूलने का पहले से ही मुकदमा पंजीकृत था। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...