चोरी की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रवीण पाण्डेय
घिरोर/मैनपुरी- शुक्रवार की रात्रि को गश्त के दौरान थाना घिरोर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। जसराना रोड पर उपकार कोल्ड स्टोरेज के पास चार बदमाश चोरी व नकबजनी की योजना बनाते हुए पकड़े गए। जिनके कब्जे से असलहों के अलावा ताला आदि तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पहलवान सिंह रात्रि को कस्बा में गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग उपकार कोल्ड के पास मौजूद है।

थाना प्रभारी ने अपने हमराह व एसआई सुधीर कुमार व ओमवीर सिंह, महक सिंह के साथ मुखबिर के स्थान पर पहुँचे तो चार लोग आपस में किसी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर घेर लिया व चारांे की जामा तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से तमंचे व कारतूस के अलावा लोहे की रॉड व सरिया आदि बरामद हुए पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम फिरोज खान पुत्र फकीरा खान, नकमू उर्फ टेडा पुत्र हरजू बंजारा, इकबाल पुत्र हजारी लाल, शकील खान पुत्र खेतल खाँ निवासी ग्राम बड़ाहार थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी बताया। फिरोज खान कई थानों में वांछित चल रहा है व थाना घिरोर का हिस्ट्रीशीटर भी है।  पुलिस ने चारों गिरफ्तार अभियुक्तों की आवश्यक लिखा पढ़ी कर न्यायालय के सम्मुख भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...