पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। एसएसपी के निर्देश पर थाना टूंडला पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तो को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना टूंडला प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
उसी दौरान मोहम्मदाबाद कट से भूदेव उर्फ काका पुत्र प्रेम सिंह निवासी लुखतिया थाना इग्लास जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं समीर पुत्र शमीम निवासी नेशनल कारखाने वाली गली जाटवपुरी थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद को जरौली कट से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है।

खबरें और भी हैं...