
भास्कर समाचार सेवा
इटावा। आगामी महाशिवरात्रि के पर्व तथा जनपदीय कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग की।
यातायात व्यवस्था व आगामी महाशिवरात्रि के पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं थाना कोतवाली पुलिस ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत भारी पुलिस बल के साथ आबादी क्षेत्र, चौराहों, बाजार में पैदल गस्त करते हुए शाराब के ठेकों, दुकानों एवं संदिग्ध व्यक्ति, वाहन को चेक कर आम लोगों से संवाद किया गया एवं उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं समस्त थाना प्रभारियों ने अपने- अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए एवं यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में नियम विरुद्ध वाहनों के चालान किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वाहन सीज किया, 316 वाहनों के चालान किये और 2,53,500 रुपये जुर्माना वसूला।













