पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 12 महिलाएं व 3 पुरुष गिरफ़्तार

दस्तोई रोड स्तिथ एक मकान में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंधा

भास्कर समाचार सेवा

हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 12 महिला व 3 पुरुषों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने मकान से देह व्यापार संबंधी सामान भी बरामद किया है।एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पिछले कई महीनों से दस्तोई रोड स्तिथ एक मकान में अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिसके संबंध में सीओ सदर अशोक कुमार शिशौदिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें महिला निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक व महिला आरक्षी भी शामिल थी। शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा दस्तोई रोड स्तिथ एक मकान में छापा मारा गया, जहाँ अनैतिक देह व्यापार चलता पाया गया। पुलिस टीम ने यहां से 12 महिला व 3 पुरुषों को गिरफ़्तार कर मकान से देह व्यापार संबंधी सामान भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ़्तार आरोपियों ने अपने नाम बबिता, सुमन, सोनम, शबाना, सुमन, सीमा, रिचा, रितु, सोनिया, पिंकी, अरुणा, चंचल, नानकचंद, महेंद्र व इरशाद बताये है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में कहीं भी अनैतिक देह व्यापार का धंधा नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसे व्यापार पर हापुड़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी अंकुश लगाया जाता रहेगा। वहीं अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी।

खबरें और भी हैं...