
भास्कर समाचार सेवा
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से पशु चोरी करने वाले पांच आरोपियों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस को चुुराई हुई भैंसें, वाहन एवं अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
थाना शिकोहाबाद के गांव नगला कन्ही में पांच जनवरी को अज्ञात बदमाशों द्वारा पशु चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही चार भैसों को चोरी किया था। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। इसी प्रकार की घटनाएं टूंडला एवं लाईनपार में घटनाएं हुई थी। घटनाओं के बाद एसएसपी आशीष तिवारी एवं एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने पुलिस, सर्विलांस एवं एसओजी को घटनाओं के अनावरण के खुलासे का निर्देश दिए थे। पुलिस ने भी मुखबिरों को जाल बिछाया था।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक पिकअप गाडी मे चोरी की भैस को लेकर एटा की तरफ से आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकडने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को तीन भैंस, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर फिरोजाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भैंस एवं नगदी बरामद हुई।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए भीमसेन निवासी नगला कैशो थाना टूण्डला, आकाश निवासी छारबाग तिराहे के पास थाना रामगढ, ओमप्रकाश निवासी नगला विष्नू थाना लाइनपार, छोटे उर्फ रामचन्दा अनवारा थाना टूण्डला, भोलू निवासी कश्मीरी गेट थाना रामगढ को जेल भेजा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।













