अवैध जहरीली कच्ची शराब के साथ दंपति को पुलिस ने पकड़ा

  • कच्ची शराब और यूरिया बरामद, जेल भेजा गया

मैनपुरी- थाना एलाऊ क्षेत्र में मिलावट करके जहरीली शराब बेच रहे दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने कच्ची शराब और कच्ची शराब को जहरीली करने में प्रयोग यूरिया बरामद की है। पुलिस ने दंपति को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।

थाना एलाऊ उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ मुख्विर की सूचना मिलने पर नगला मियां जाने वाले मार्ग पर दविश देकर मिलावटी जहरीली कच्ची शराब बेच रहे दंपति को गिरफ्तार कर लिया। दंपति ने पूछताछ में बताया कि गांव व राहगीरों को शराब बेचते हैं। जिन्होने अपने नाम नीरज उर्फ पिंकी और रेशमा देवी निवासी नगला मियां बताया। इनके कब्जे से एक केन में करीब 50 लीटर यूरिया मिश्रित शराब और कच्ची शराब को जहरीली करने में प्रयोग 800 ग्राम यूरिया मिली। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...