
पट्टी, प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पट्टी पुलिस को 28 जनवरी को थाना क्षेत्र पट्टी में हुए बसकाली देवी हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुये घटना से सम्बन्धित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल को बरामद करने में सफलता मिली है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में झुन्नीलाल प्रजापति पुत्र स्व0 मकदूम प्रजापति नि0 गोबिन्दपुर थाना आसपुर देवसरा, अजय प्रजापति पुत्र विजय प्रजापति नि0 गोबिन्दपुर थाना आसपुर देवसरा, प्रदीप कुमार प्रजापति उर्फ अनिल पुत्र मोहनलाल प्रजापति नि0 गोबिन्दपुर थाना आसपुर देवसरा व विजय कुमार पुत्र झुन्नीलाल प्रजापति नि0 गोबिन्दपुर थाना आसपुर देवसरा शामिल रहे। बता दें कि 28 जनवरी 2021 को थाना क्षेत्र पट्टी के पहलमापुर नहर के पास एक महिला बसकाली देवी उम्र लगभग 65 वर्ष का शव पाया गया था। इस सम्बन्ध में मृतका के पति वादी झुन्नीलाल प्रजापति पुत्र स्व0 मकदूम प्रजापति नि0 गोबिन्दपुर थाना आसपुर देवसरा द्वारा थाना पट्टी पर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान संकलित किये गये तथ्यों/साक्ष्यों के आधार अभियुक्तगण झुन्नीलाल प्रजापति, अजय प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति उर्फ अनिल व विजय कुमार प्रजापति का नाम प्रकाश में आया। इसी क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक पट्टी नरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र पट्टी के भरोखन नहर पुलिया के पास से प्रकाश में आये चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त झुन्नीलाल प्रजापति ने बताया कि मैने दो शादियां की थी, मेरी पहली पत्नी से एक लड़का विजय कुमार प्रजापति है, मेरी दूसरी पत्नी बसकाली देवी से कोई संतान नही है। रेडीगारापुर प्राइमरी स्कूल के पास मेरी फर्नीचर की दुकान है जहां पर मै अपनी पत्नी बसकाली देवी के साथ रहता था।
मेरी पत्नी बसकाली देवी मुझसे आये दिन घरेलू बातों को लेकर झगड़ा किया करती थी जिससे घर में कलह बनी रहती थी। 27 जनवरी को भी बसकाली देवी ने मुझसे झगड़ा किया तथा खाना भी नही बनाई, इन्ही बातों से गुस्से में आकर रात्रि में मैने अपनी पत्नी बसकाली देवी को गला दबा कर मार डाला तथा अपने पुत्र विजय कुमार, नाती अजय कुमार व मेरे भतीजे का लड़का प्रदीप कुमार प्रजापति उर्फ अनिल के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। मेरे भतीजे का लड़का प्रदीप कुमार प्रजापति उर्फ अनिल व नाती अजय कुमार प्रजापति द्वारा शव को मोटर साइकिल पर बैठने की मुद्रा में बीच में रख लिया गया तथा मेरा पुत्र विजय कुमार प्रजापति एक अन्य मोटर साइकिल से साथ जाकर पहलमापुर नहर फाटक के आगे नहर की दूसरी पटरी पर शव को फेंक दिया तथा बसकाली देवी के साल व चप्पलों को वहीं रास्ते में फेंक आये।









