
साढ़े चार लाख रुपये की नकदी पर कर दिया था हाथ साफ
भास्कर समाचार सेवा
जहाँगीराबाद। पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व किराना की दुकान में हुई साढ़े 4 लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार कर चोरी की गई रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है।
बता दें कि एक माह पूर्व के अहार रोड स्थित एक सचिन प्रोविजन स्टोर से साढे चार लाख रूपये अज्ञात चोरों ने चुरा लिए थे। जहाँगीराबाद पुलिस ने राजफाश करते हुए सोमवार को चेकिंग के दौरान आरोपी सिकंदर निवासी नई बस्ती कोतवाली जहांगीराबाद को भारद्वाज कॉलोनी के निकट से हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से अवैध तमंचा व चोरी की गयी नगदी में से 1 लाख 10 हजार की नगदी बरामद कर ली है। आरोपी ने चोरी की गई रकम में से ढाई लाख रुपए की नगदी अपने बड़े भाई इरफान को देने की बात कही है। बाकी नगदी को आरोपी ने खर्च कर दिया।
वर्जन
चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक सिकंदर किराना की दुकान पर पहले सेल्समैन का कार्य करता था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जाँच के बाद ही आरोपी सिकन्दर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अन्विता उपाध्याय ,सीओ अनूपशहर।














