.जब पुलिस के सिपाही को जबरन छूने पड़े मंत्री के पैर, देखे VIDEO

No


कानपुर । मंत्रियों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों की जान हमेशा सांसत में रहती है कि कब क्या हो जाये। सोमवार को भी कुछ ऐसा उस समय देखने को मिला जब भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने आये मुख्यमंत्री फ्लीट की गाड़ी से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की गाड़ी को हल्की टक्कर लग गयी। फिर क्या था मंत्री आग बबूला हो गये और मंत्री का गुस्सा देख सार्वजनिक तौर पर सिपाही ने मंत्री के पैर छुए, लेकिन मंत्री का गुस्सा शांत नहीं हुआ और देख लेने की बात कही।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उतरा। यहां पर पुलिस ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया और मंत्रियों, विधायकों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला मोतीझील स्थित भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक के लिए लाजपत भवन के लिए निकल पड़ा।

इसी दौरान मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल एक गाड़ी कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से हल्की सी टकरा गयी जिस पर मंत्री आग बबूला हो गये। उन्होंने गाड़ी चला रहे सिपाही अनिल कुमार को सार्वजनिक तौर पर जमकर फटकार लगाई। सिपाही ने सार्वजनिक तौर पर मंत्री के पैर छुए, जिस पर अन्य भाजपा नेताओं ने मंत्री से सिपाही को माफ करने का अनुरोध किया लेकिन मंत्री का गुस्सा शांत नहीं हुआ और बाद में देख लेने की बात कहकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गये।

इस घटना को लेकर सुरक्षा कर्मियों में नाराजगी दिखाई पड़ी। चालक अनिल कुमार का कहना है कि फ्लीट की गाड़ी को निकालने की वजह से मंत्री जी की गाड़ी से टकरा गई, जिससे उनकी गाड़ी में हल्की खरोच आ गई जिसके चलते उनसे माफी भी मांगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने कहा की मामूली टक्कर लगी है जिसमें कोई मामला नहीं हुआ। कार्यवाही की बात पर बोले कि कोई कारवाही नहीं होगी क्योंकि सिपाही ने जानबूझकर गलती नहीं की है। 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

80 − 77 =
Powered by MathCaptcha