प्रतापगढ़ : वाहन चेकिंग के दौरान सीओ सिटी के गनर पर हमला

  • दोनों हमलावर दबोचे गये

प्रतापगढ़। शहर के सदर मोड़ पर बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो दबंगों ने सीओ सिटी के गनर अनिल कुमार यादव पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल गनर को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने दोनों हमलावर को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे कोतवाली नगर के सदर मोड़ पर चैकी इंचार्ज भुलियापुर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पाण्डेय पहुंच गये। बताया जाता है कि वाहन चेकिंग के दौरान वीडियो बना रहे दो लोगों को पुलिस ने पहले रोका तो वह बिफर पडे़। जबकि पुलिस का कहना है कि संदिग्ध हरकतों को देखकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों को रोका और उनसे पूछताछ करने का प्रयास किया तो दोनों युवक सीओ सिटी के गनर अनिल कुमार से भिड़ गये और मारपीट करने लगे। गनर अनिल कुमार की आंख के नीचे चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र की अन्य पुलिस पहुंच गये और दोनों युवकों को धर दबोचा गया। पकड़े गये दोनों युवक नगर के पंजाबी कालोनी बलीपुर मोहल्ले के बताये जाते हैं। पुलिस दोनों युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस पर लगातार हो रहे हमलों से पुलिस विभाग की किरकिरी का रही है। लोग कहने लगे हैं कि जब पुलिस ही नहीं सुरक्षित, तो वह लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी?

हत्या का प्रयास का वांछित गिरफ्तार
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के निर्देशन में थाना लालगंज से उ0नि0 सचिन कुमार पटेल मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के डीहमेंहदी बाबूगंज के पास से मु0अ0सं0 831/20 धारा 307 भादंवि में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ शफीक पुत्र मो0 रईश निवासी बाबूगंज थाना लालगंज प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का लालगंज थाने में आपराधिक इतिहास भी है।

खबरें और भी हैं...