प्रतापगढ़ : दिनदहाडे़ युवक को मारी गोली, प्रयागराज रेफर

  • सीओ और कोतवाल ने आरोपियों के घर डाली दबिश

प्रतापगढ़। शहर के बेगम वार्ड चैराहा के पास शनिवार को दिनदहाडे़ पड़ोसी दबंगों द्वारा एक युवक को गोली मारी गई। दबंग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। सीओ अभय कुमार पाण्डेय सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची। सभी ने घायल को पहले जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्रयागराज के लिये रेफर कर दिया। घायल के जिला अस्पताल आने पर भारी भीड़ अस्पताल में डटी रही।

घटना के बारे में बताया जाता है कि 31 वर्षीय मो0 अरशद पुत्र मो0 अलीम नगर के अजीत नगर मोहल्ले का निवासी है। शनिवार को दिन में लगभग एक बजे अरशद महुली मण्डी से लौटकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बेगम वार्ड चैराहे पर पहुंचा, पड़ोसी दबंगों ने उस पर गोली चला दी जिससे वह खून से लथपथ हो गया। पुलिस ने पड़ोसी दबंग के घर पर दबिश भी दी और घर की तलाशी ली लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। बताया जाता है कि रंजिश में यह जानलेवा हमला किया गया है। यह भी पता चला है कि आरोपी घोसियाना मोहल्ले के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

खबरें और भी हैं...