
फाफामऊ/प्रयागराज ।एस पी गंगापार के कुशल निर्देशन में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश राजाबाबू के निशानदेही पर गुरुवार की सुबह एस.पी.गंगापर आई पी एस धवल जैसवाल की मौजूदगी में गंगापार के सभी थाने की पुलिस के अथक प्रयास से मनीष सरोज की लाश जो गंगा नदी मे पुल की कोठी मे दबाकर फेकी गई थी पुलिस लाश बरामद की. तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस दौरान घाट पर अफरातफरी मची रही और फाफामऊ परिक्षेत्र मे घंटों जाम लगा रहा। घाट पर बने कुछ मड़हों मे अराजक तत्त्वों ने आग लगाकर महौल बिगड़ने का प्रयास किया पर पुलिस की सक्रियता और सख्ती से माहौल शांत रहा ।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व फाफामऊ बेला कछार में दो पक्षों के बीच हुए फायरिंग के बाद लापता युवक की मंगलवार को दोपहर में फाफामऊ बेला कछार पुल के नीचे गले की चैन और खून के निशान मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कई थाना की फोर्स ने चैन को कब्जे में लेकर लापता युवक के तलाश में गंगा में गोताखोर उतार दिए देर रात तक युवक का कही कुछ पता नहीं चला था। वहीं युवक के परिजनों का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी युवक का सुराग न मिलने से रोरो कर बुरा हाल था जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले 16 दिसंबर देर रात फाफामऊ बेला कछार में सब्जी की खेती करने को लेकर वर्चस्व कायम रखने को लेकर पुराने फाफामऊ गांव के कुछ लोग और रसूलाबाद के लोगों में आपस में कई राउंड फायरिंग की गई थी। फायरिंग में मिथुन नाम के व्यक्ति को गोली लगी थी और मनीष लापता हो गया था, मिथुन की मां गुड्डी देवी की तहरीर पर शिवकुटी थाना में बारूद खाना रसूलाबाद के पांच लोगों के खिलाफ जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार को दोपहर में परिजन मनीष की तलाश कर रहे थे तभी फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद सेतु के नीचे मनीष के गले की जंजीर रेत में देखी तो और खोजबीन करनी शुरू किया तो पास से कारतूस, खून के निशान भी दिख गया जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर एस पी गंगापार के निर्देशन में सोरांव थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने जंजीर को बरामद कर गोताखोर को बुलाकर देर रात गंगा में उतार कर गायब युवक के तलाश कराई। देर रात तक लापता युवक को खोजा नहीं जा सका था ।












