
प्रयागराज: करछना प्रयागराज बच्चे के जन्मोत्सव के खुशी में बधाव कार्यक्रम में शामिल होने गए ससुराल से लौटते समय हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना शुक्रवार रात 11 बजे करछना थाना क्षेत्र मिर्जापुर हाइवे पर गधियाव पुलिया के पास हुई, सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया, युवक के जेब में मिलें मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने रात को परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, जानकारी के अनुसार तहसील मेजा क्षेत्र के मांडा थाना अंतर्गत सोबरी गांव निवासी रामसागर पटेल 30 वर्ष पुत्र राकेश पटेल शुक्रवार अपनी पल्सर बाइक से सुबह अपनी ससुराल मुरादपुर में बच्चे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था,देर रात वह अपनी बाइक से अपने घर को लौट रहा था कि मिर्जापुर हाइवे गधियाव पुलिया के पास अज्ञात वाहन से एक्सीटेंड से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पत्नी राजकुमारी इनके दो बच्चे हैं प्रियांशी 5 वर्ष और शिवांश 2 वर्ष है।









