फिरोजपुर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर

50 हजार श्रद्धालुओं के जल चढ़ाने की संभावना, राज्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ।बहसूमा फाल्गुन मास महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कस्बा रामराज के समीप स्थित फिरोजपुर महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

कार सेवकों द्वारा मंदिर की धुलाई एवं पुताई की जा रही है। मंदिर में चारों ओर सीसीटीवी फुटेज लगाए जा रहे हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारी साफ-सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। मंदिर के सामने लगने वाले मेले की दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन में झूले लगाए गए हैं। कुछ प्रतिष्ठान की दुकानें भी लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार फाल्गुन मास में 50 हजार श्रद्धालुओं के जल चढ़ाने की संभावना है। जल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थे शुरू हो गए हैं। आगामी 18 फरवरी को मुख्य जलाभिषेक होगा। जिसमें राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं एसडीएम मवाना अखिलेश यादव द्वारा होने की संभावना है।

मेले के अंदर सादे वस्त्रों में रहेंगे पुलिसकर्मी
थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा का कहना है कि महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दो टीमें गठित की गई है, जिसमें एक टीम में सादे वस्त्रों में महिला कांस्टेबल रहेगी। दूसरी टीम में कुछ उपनिरीक्षक एवं कांस्टेबल कांवड़ियों के भेष में घूमते रहेंगे।

असामाजिक तत्व दिखने पर पुलिस को सूचित करें
प्रभारी निरीक्षक ने असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए नागरिकों एवं ग्रामीणों से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने की बात कही। उनका कहना है कि जहां भी असामाजिक तत्व दिखाई दे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...