राधा कृष्ण मंदिर में फूलडोल मेला की हुई प्रेस वार्ता, सर्वसम्मति से अनीप यादव को चुना गया अध्यक्ष

भास्कर समाचार सेवा

बताया जल्द ही होगा आगे की कमेटी का गठन

फ़िरोज़ाबाद-हर साल की भांति इस साल राधा कृष्ण मंदिर में फूलडोल मेला की वार्ता का आयोजन हुआ।जिसमें मेला अध्यक्ष का चुनाव हुआ इसमें अनीप यादव को सर्वसम्मति से मेला अध्यक्ष चुना गया।

कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी फूल डोल मेला के लिए सर्वसम्मति से युवा अनीप यादव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष अनीप यादव का स्वागत किय्या गया,उन्होंने भी सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आशीर्वाद लिया। साथ ही इस जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने और जल्द ही पूरी कमेटी का गठन करने की बात कही। इस दौरान मेला अध्यक्ष
अनीप यादव के साथ अर्जुन सिंह यादव, शेर सिंह यादव, बाल किशन यादव, श्याम सिंह यादव पूर्व सभासद, अरविंद यादव, गुड्डू यादव, राजू यादव, अजीप यादव, रिशु यादव, आकाश यादव,पप्पू यादव, प्रमोद यादव, आशीष शर्मा, अकुंश यादव आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...