इस आलिशान में शादी करेंगे देशी गर्ल और निक !

Priyanka Chopra And Nick Jonas

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद से ही उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक ये कपल राजस्थान के आलीशान मेहरानगढ़ किले में शादी के बंधन में बंध सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ये कपल नवंबर की महीने में शादी के बंधन में बंध सकता है।

जोधपुर के टूर के दौरान प्रियंका और निक मेहरानगढ़ फोर्ट देखने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने शादी की शॉपिंग की। इसके अलावा इस फोर्ट को उन्होंने शादी के वेन्यू बुक कर लिया है। राजस्थान का मेहरनगढ़ फिल्म की शूटिंग के लिए मेकर्स की फेवरेट डेस्टिनेशन है।फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग कुछ समय पहले इसी फोर्ट में हुई थी। ठग्स के अलावा मणिकर्णिका की शूटिंग इस जगह पर हुई है।

शादी की डेट की बात करें तो प्रियंका और निक नवंबर में ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर सिंह भी नवंबर में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/BocjPXtgrB7/?utm_source=ig_embed

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की हुई थी शादी 
मेहरानगढ़ किला राजस्थान के सबसे बड़े किलों में से एक है। इस किले का निर्माण 1460 में राव जोधा ने किया था। इस किले की परिधि 10 किमी है। इस किले की खास बात है कि इसके छत पर एक तोप रखी होती है। इस तोप के जरिए आस-पास के लगभग 6 किमी का हिस्सा सुरक्षित रहता है।

https://www.instagram.com/p/Bi6bgmcjFOE/?utm_source=ig_embed

किले के अंदर मोती महल भी है। इसके अलावा  ‘श्रीनगर चैकी’ नाम का जोधपुर का सिंहासन भी है। इसके अलावा इसकी छत में सोने का काम किया गया है। हॉलीवुड एक्ट्रेस लिज हर्ले भी साल 2007 में इसी किले में शादी के बंधन में बंधी थीं।

इंडियन और अमेरिकन स्टाइल में होगी शादी 

प्रियंका और निक की शादी इंडियन और अमेरिकन दोनों स्टाइल में प्लान की जा रही है।    पहले ये शादी हिंदू रिति-रिवाज से होगी। इसके बाद क्रिश्चिन धर्म के रिति-रिवाज से प्रियंका और निक फिर शादी के बंधन में बंधेंगे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

76 + = 78
Powered by MathCaptcha