Video: प्रियंका ने कैमरा देखते ही क्यों उतार दी रिंग अंगूठी, जानिए क्या थी वजह…

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पहले ब्वॉयफ्रेंड निक को इंडिया लाकर अपनी मां और फैमिली से मिलवाना. फिर सगाई की खबरें. कहा तो ये भी जा रहा था कि निक से शादी करने के लिए प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी. अब कयास हैं कि निक और प्रियंका इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं. लेकिन आधिकारिक रूप से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

https://instagram.com/p/BmIL_LXn20E/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

प्रियंका अभी अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रख रही है. हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एयरपोर्ट या मॉल जैसे जगह से बाहर निकलती हुईं दिखाईं दे रही हैं. दिलचस्प बात तो ये है कि जैसे ही प्रियंका ने बाहर पत्रकारों को खड़े देखा तो वे अपने ऊंगली में पहनी अंगूठी उतारकर अपनी जेब में रख ली. ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रियंका ने ऐसा क्यों किया?

क्या वो निक के साथ हुई सगाई की अंगूठी थी?

खैर, इसके बारे में खुद प्रियंका ही बेहतर बता सकती हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. लेकिन अपने होने वाले पति के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि मुझे हीरे जैसा पति चाहिए लेकिन हीरे खरीद कर देने वाला पति नहीं चाहिए. उतना तो अपने लिए मैं खुद भी कर सकती हूं पति की ज़रूरत नहीं है.

बता दें, अमेरिकन मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है. People.com के मुताबिक प्रियंका ने अपने 36वें बर्थडे पर ही निक के साथ सगाई कर ली थी. हालांकि दोनों को काफी समय से एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा जाता रहा है. मुकेश अंबानी के बेटे के ग्रैंड रिसेप्शन में भी प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई थी. इस पार्टी में वह अकेले नहीं बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ शरीक हुई थीं.

Priyanka-Nick-2

निक जोनस अमेरिकी सिंगर हैं और अमेरिकन सिंगर मिली सायरस निक की पहली गर्लफ्रेंड थीं. निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं. उन्होंने बचपन में कई नाटकों में काम किया था. निक के मशहूर नाटक ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स रहे. निक की तरह उनके पैरेंट्स भी आर्ट फील्ड से जुड़े हुए हैं.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

20 − = 10
Powered by MathCaptcha