
भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद।शालीमार गार्डन मेन रोड पर प्राचीन शिव हनुमान मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने नगर निगम गाजियाबाद के जोनल ऑफिसर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष साहिबाबाद को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मंदिर के पुजारी विनोद भारद्वाज पुत्र श्री ओम प्रकाश शर्मा का आरोप है कि निगम के नगर निगम के अधिकारी ने दल बल के साथ पुलिसकर्मियों की मदद से आकर 17 जनवरी को जूते पहन के मंदिर के प्रांगण में प्रवेश किया और बुलडोजर की मदद से मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई है ।आरोपी है कि मंदिर के पुजारियों के साथ भी नगर निगम अधिकारियों ने अभद्रता की और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
इस मामले में मंदिर के पुजारी ने भारत साहिबाबाद को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत दर्ज कराने वालों में विनोद भारद्वाज संदीप वर्मा विनोद उपाध्याय आदेश तिवारी सौरभ दिक्षित अनु चौधरी आदि थे।












