
इमरान खान
बरेली। क्राइम ब्रांच के अफसरों का सोशल मीडिया पर पैसो के बंदरबांट का एक वीडियो वायरल हुआ है जिससे पुलिस महकमे से लेकर क्राइम ब्रांच में खलबली मची हुई है। एक ओर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण नें बड़ी घटनाओं के खुलासे और स्पेशल टास्क के लिए क्राइम ब्रांच की स्पेशल विंग टीम का गठन किया था।

लेकिन क्राइम ब्रांच अपनी जेब गर्म करने पर लग गया खनन कच्ची शराब पशु तस्कर गौकशी, जुआ,सट्टा और स्मैक तस्करों से उगाई का उसका मुख धंधा बन गया। वही मामला संज्ञान में आने पर एसपी क्राइम मामले की जांच में जुट गए हैं। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्राइम ब्रांच के सिपाही और दरोगा वसूली मे मिले पैसों का बंदरबांट करते हुए नजर आ रहे हैं वही सोशल मीडिया पर वायरल ही इस वीडियो के बाद पुलिस विभाग पर भी सवाल उठने खड़े हो गए हैं।

देखे VIDEO
उधर दूसरी ओर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण नें कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है एसपी क्राइम इस मामले की जांच कर रहे हैं वीडियो में दिखाएं पुलिसकर्मी कहां पर तैनात है इसकी जानकारी ली जा रही है। वही एसएसपी का कहना है कि साथ में जो दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












