
जिला उपाध्यक्ष का पद रहेगा या हटा दिया जाएगा
पीड़ित ने कड़ी मशक्कत के बाद दर्ज कराया मुकदमा
भास्कर समाचार सेवा
कुरावली/मैनपुरी। पर्यटन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन लाख की ठगी के आरोपी भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर क्या कार्रवाई होती हैं, यह देखने लायक होगा, क्या कि पीड़ित भी कई महीनों से मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास कर रहा था, जब कि थाने में दर्ज मुकदमें में भी खेला किया गया है। मुकदमें में अमानत में ख्यानत की धारा लगाई गई है। ज्ञात हो कि क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी गिरंद सिंह को कुरावली के जीटी रोड किनारे निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा और उसके दो अन्य साथियों ने पर्यटन विभाग में गार्ड की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था, जिसके एबज में भाजपा नेता द्वारा गिरंद सिंह से तीन लाख रुपए की मांग की गई थी, पीड़ित गिरंद का आरोप है कि उसने विनोद के घर पर जाकर दो बार में तीन लाख रुपए दिए थें, एक बार तो रुपए देते समय उसने चोरी छुपे वीडियो भी बना लिया था। जब उसकी काफी समय तक पर्यटन विभाग में गार्ड की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपए वापस मांगे, जिसपर उसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने झूठे मुकदमे फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी। मुकदमे में हो गया खेला नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख की ठगी का मुकदमा तो पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दर्ज कर लिया, लेकिन मुकदमे में भी खेला हुआ मामला प्रतीत हो रहा है। क्यो कि मुकदमे में अमानत में ख्यानत की धारा 406 लगाई गई है। जब कि मामला धारा 420 की तरफ इशारा कर रहा है।वायरल बीडियो ने फैलाई थी सनसनी पर्यटन विभाग में गार्ड की नौकरी लगवाने के लिए गिरंद सिंह ने विनोद शर्मा के घर पर रुपए देते समय जो बीडियो बनाया था, जब उसकी नौकरी नहीं लगी, रुपए वापस मांगने पर धमकी दी गई, परेशान होकर गिरंद ने रुपए देते हुए बीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, इस बीडियो मे विनोद शर्मा का खास उनके घर के एक कमरे में रुपए गिन रहा था, नौकरी न लगने पर रुपए वापस करवाने के लिए भी कह रहा था।क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर जो ठगी की गई है, यह मामला संज्ञान में नहीं है, इस मामले में जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसकी भी जानकारी नहीं है, उनके द्वारा मुकदमे की कॉपी और पूरी डिटेल भी मांगी गई, जिसके बाद कहा कि मामले में जानकारी की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- भूपेन्द्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यूपी।फोटो परिचय-04- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी।











