
रेलवे द्वारा यात्रियों को मास्क, दो गज दूरी सहित अन्य सावधानियां बरतने की अपील कीजिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके
भास्कर समाचार सेवा आगरा । उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में रेल यात्रियों की टिकट चैकिंग कर रेलवे की रिकॉर्ड आय बढ़ाने वाले चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रेल अधिकारियों ने मंडल के 11 टिकट चेकिंग वाणिज्य स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |
उत्तर मध्य रेलवे ने गतिशीलता की अपनी पहचान को बनाये रखा है। जिसके तहत आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप के निर्देशन में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के मार्ग दर्शन में मंडल में टिकट चेकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड आय अर्जित की है | जिसके अंतर्गत माह दिसम्बर 2021 में 32281 बिना टिकट यात्रियों से 1,92,24,165/- रु की अपेक्षा माह दिसम्बर 2022 में बिना टिकट यात्री, अनियमित यात्रा तथा अनबुक्ड लगेज से कुल 36843 केस पर 23.06% अधिक राजस्व के साथ 2,36,56,935/- रु. वसूला गया |
मंडल के टिकट चेकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आगरा मंडल टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड अर्निंग प्राप्त कर सका है। इसी क्रम में मंगलवार को मंडल कार्यालय मे वर्ष 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 11 टिकट चेकिंग,वाणिज्य स्टाफ को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया | पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में कु. रजनी लोधी, रोहित शर्मा, सीताराम मीना, तरुण शुक्ला, एच.के. वर्मा, शैलेश मिश्रा, कृष्ण मुरारी, सुनील कुमार यादव, रंजीत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार एवं रामवीर सिंह है।
रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने- जाने वाले यात्रियों को मास्क, दो गज दूरी सहित अन्य सावधानियां बरतने की अपील की है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके | उत्तर मध्य रेलवे यात्री सेवा में सदैव तत्पर है, यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए |
इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव आदि कर्मचारी उपस्थित उपस्थित रहेl













