
बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म आर्टिकल 25, जिसे राजन मिश्रा और अंशुमन श्रीवास्तव ने लिखा और निर्देशित किया है, जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। मेगापिक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, के बैनर तले बनी यह फिल्म न्याय, सत्ता के दुरुपयोग और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषयों को एक सशक्त कोर्टरूम ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत करती है।
फिल्म की कहानी लखनऊ की युवा मनोचिकित्सक सारा शेख के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी ज़िंदगी एक भयावह घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है। परिवार और राजनीतिक दबाव के आगे झुकने के बजाय सारा न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला करती है। जैसे-जैसे अदालत में मुकदमा आगे बढ़ता है, सत्ता, भ्रष्टाचार, राजनीतिक साज़िशों और बड़े स्तर पर धर्मांतरण से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के चौंकाने वाले रहस्य सामने आने लगते हैं, जिससे उसकी निजी लड़ाई सच और न्याय की बड़ी लड़ाई में बदल जाती है।
फिल्म में यशपाल शर्मा, विन्न मोडगिल, राजगोपाल अय्यर, शक्ति कुमार, सुशील पराशर, आकांक्षा पांडे, पारुल राय और गरिमा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी गौतम चौधरी ने की है।
फिल्म के निर्माता राजन मिश्रा, तिरस पाल सिंह और अखिलेश त्रिपाठी हैं जो कि मेगापिक्सल एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है जिसका लेखन और निर्देशन राजन मिश्रा एवं अंशुमन श्रीवास्तव ने किया है।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आर्टिकल 25 अब रिलीज़ के लिए तैयार है। एक प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक दमदार और विचारोत्तेजक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। राजन मिश्रा को फिल्म से बहुत उम्मीदें है और फिल्म धर्मांतरण के नेटवर्क और दुष्प्रचार को दर्शाती है।












