VIDEO : भाजपा MLA के बेटे पर चढ़ा सत्ता का नशा, बीच सड़क पर कर दी पिटाई

विधायक के बेटे की गुंडागर्दी का ये मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है.

नई दिल्ली : राजस्थान के बांसवाड़ा से बीजेपी विधायक के बेटे की गुंडागर्दी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें विधायक का बेटा अपने समर्थकों के साथ एक आदमी को बुरी तरह पीटता दिख रहा है. कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति को पीटा जा रहा है उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने विधायक के बेटे को आगे जाने के लिए साइड नहीं दी. इसी बात से विधायक का बेटा बुरी तरह भड़क गया.

ये मामला बांसवाड़ा में 1 जून का बताया जा रहा है.

कहा जा रहा है कि यहां के भाजपा विधायक धन सिंह रावत का बेटा राजा अपने साथियों के साथ वाहन में सवार था. उसके आगे जा रही एक कार ने जब उसे साइड नहीं दी तो उसने आगे जाकर उसे ओवरटेक किया और उस कार को रोक लिया. इसके साथ ही उसने उस गाड़ी को चला रहे युवक को गाड़ी से निकालकर बुरी तरह मारना शुरू कर दिया.

विधायक के गुंडे बेटे के साथ उसके समर्थकों ने भी उस गाड़ी चालक की पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी. हालांकि अब तक ये पता नहीं चला है कि विधायक के इस बेटे पर क्या कार्रवाई हुई है. हालांकि सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha