राखी ने पोस्ट शेयर कर किया ऐलान, पति रितेश से हुईं अलग

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वो पति रितेश से अलग हो रही हैं। उन्होंने बताया है कि उनका रिश्ता तनाव से गुजर रहा था। तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों सितारे एक साथ नहीं पति-पत्नी के रिश्ते में नहीं रह सकते।

राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘प्रिय दोस्तों और शुभ चिंतकों, सिर्फ आपको सूचित करना है कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है। बिग बॉस शो के बाद बहुत कुछ हुआ। जिनके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। ये बातें मेरे कंट्रोल से बाहर की थी। हमने अपनी अलगावों को सुलझाने की बहुत कोशिश की। साथ ही एक साथ होकर स्थिति संभालने की कोशिश की। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए यही सही है कि हम स्वेच्छा से अलग हो जाए और अपनी जिंदगी अलग-अलग जिएं और बिताएं।’

राखी ने ये भी लिखा है कि, ‘मैं बहुत टूटी हुई और दुखी हूं। क्योंकि ये हमारे वैलेंटाइन्स डे से पहले ही हो गया। लेकिन फैसला लेना ही था। मैं रितेश की बेहतर जिंदगी की कामना करती हूं। इस वक्त मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं। मैं खुद को खुश और स्वस्थ रखना चाहती हूं। शुक्रिया, हमेशा मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए।’

जैसा कि हम जानते हैं कि रितेश पहले से शादीशुदा हैं। रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा का इंटरव्यू भी चर्चा में रहा था। रितेश पर उनकी पहली पत्नी ने गंभीर आरोप भी लगाए, उन्होंने कहा था कि, ‘रितेश मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मुझे बेल्ट से पीटते थे।’

अब राखी के साथ रितेश का रिश्ता टूटने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, इस पोस्ट पर कई ऐसे कमेंट है जो एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि बिग बॉस में रितेश की एंट्री टीआरपी के लिए करवाई गई थी। वैसे राखी हमेशा से ही ट्रब्लड लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

65 − 59 =
Powered by MathCaptcha