यूपी में हैवानियत : ढ़ाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार, एक्शन में पुलिस

महोबा . उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में ढ़ाई साल की बच्ची को अगवा कर उसके बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

Image result for rape
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने शुक्रवार को यहां बताया कि चरखारी बाईपास मार्ग पर नई गल्ला मंडी के निकट घुमंतू समुदाय के कुछ परिवार सड़क किनारे डेरा डाल कर लोहार का काम करते हैं। तड़के करीब चार बजे एक डेरे से ढाई साल की मासूम बच्ची बिस्तर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी तलाश की तो करीब आधा किलोमीटर दूर झाडफूंक करने वाले लोगों के ठिकनाने के निकट बालिका अचेत अवस्था में पड़ी मिली ।
उन्होंने बताया कि कोई दरिंदा बच्ची को उठा ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और सड़कि किनारे छोड़कर भाग गया । बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी हालत में सुधार है । पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देख कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha