
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।भाजपा,कार्यालय मालिनी नगर मोहल्ला रमपुरा नजीबाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुंयतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ राजू घाघटअखाड़ा उस्ताद ,जिला कार्यकारणी अनुसूचित जाति मोर्चा बीजेपी, विशेष सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी नेअपने कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर, पुष्पांजलि अर्पित करके शत-शत नमन किया ,एवं उनके राष्ट्रवादी उत्कर्ष संगठन करता अंतोदय एवं मानववाद के आदर्श पर सभी क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को चलने का आवाहन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा सभी क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया।
उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में अतुल रोहिल्ला नगर महामंत्री भाजपा, मुकुल रंजन दिक्षित नगर अध्यक्ष भाजपा,राजकुमार, ज्ञान चंद, विक्रांत विश्वकर्मा, इकबाल अहमद , जतिन, भगत, सभी आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।












