जयंती पर स्वामी विवेकानंद को याद किया

भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद । स्वामी विवेकानंद की 160 वी जयंती पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व अनेक संस्थाओं ने उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया
नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा स्थित शगुन मैरिज होम कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौके पर क्षेत्र विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद एक ऐसी शख्सियत थी जो विदेश में जाकर भी भारत की बात कहने से नही डरते थे। और उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ दिया है हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। और उनके विचारों को अपने मन में धारण करना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट आकाश लाला, डॉ प्रदीप दीक्षित, घनश्याम सैनी, विवेकानंद सैनी ,केशव राम शर्मा राजू सैनी धनेश्वर सैनी चतुर्थ सतीश लोधी धनेश्वर सैनी शेखर सभासद , दीपक भाटी, मोहन सैनी, गौरव भाटिया ,राजीव वशिष्ट, डॉ भारत भूषण शर्मा देवेंद्र सैनी, माया सैनी , धर्मेंद्र चौधरी,आदि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सैनी ने कियाव अध्यक्षता विवेकानंद सैनी ने किया।

खबरें और भी हैं...