
भास्कर समाचार सेवा सहारनपुर।नानौता नगर पंचायत द्वारा पुराना बस स्टेंट से लेकर पीठ चौंक तक 375 मीटर लम्बी सड़क का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है, मगर इस सड़क पर जो बात सामने आई है वह यह है की नगर पंचायत द्वारा बीते 4 महा पहले एक सडक का नवीनीकरण किया गया था जो कि एक मिनारा मस्जिद चोंक पर बनी है, इस विषय में मोहल्लावासीयो ने सड़क पर काम कर रहे उसी ठेकेदार रविन्दर कुमार व नगर पंचायत अधिकारी ब्रिजेंदर चौधरी से सड़क को उसी कि तर्ज पर बनाने की मांग की है, ठेकेदार रविन्दर कुमार ने बताया है कि हमारे द्वारा जो भी सड़क बनाई जा रही है वह गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाई जा रही है किसी भी सड़क का कार्य में कोई भी कमी नही मिलेगी, हमारा प्रयास रहता है कि हम जनता की मनसा के मुताबिक बहतरीन कार्य दे,नगर पंचायत अधिकारी ब्रिजेंदर चौधरी न्र बताया है कि बनाई जा रही सड़क आदर्श योजना के अंतर्गत बनाई जा रही है सी सी सड़क के दोनों और सड़क को मोर्डन तरीके से रंगीन टाईल्स से बनाया जा रहा है, इस दौरान दिग्विजय सिंह, नरेन्द्र कुमार, युवराज सिंह, आदिल खान आदि मौजूद रहे।












