वार्ड 54 मंगलनगर में बनाए गये अधूरे नाले से मोहल्लेवासी परेशान

भास्कर समाचार सेवा

सहारनपुर। महानगर में नगर निगम के द्वारा आरसीसी नालों के निर्माण किये जा रहा हैं उसी लड़ी में वार्ड 52 मंगल नगर में अक्टूबर महीने में दिपावली के समय पर नाले का निर्माण लिंक रोड़ कें परम मेडिकल स्टोर से और ठकराल टेंट हाउस तक होना था। जिसमें नाला प्रेस्टीज शोरूम के बराबर में बने दो शोरूम पहले ही रोक दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शोरूम स्वामियों ने सेटिंग गेटिंग करके नाले को रुकवा दिया जिसमें जानकारी से पता चला हैं की इन शोरूम स्वामियों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। और उसे तोड़कर ही नाला निर्माण कार्य किया जा सकता था अतिक्रमण ना हटे इस लिये शोरूम स्वामियों ने ठेकेदार व निगम के कर्मचारियों से बातचीत करके नाले को वहीं पर रुकवा दिया।अब सवाल ये उठता हैं की आखिर जब ठेले रेहड़ी व खोखे वालों पर प्रवर्तन दल के कर्नल बीएस नेगी कारवाही लगातार कर रहें हैं तो इन शोरूमों पर कारवाही कर अतिक्रमण क्यों नहीं हटवाया।और निगम के कार्य को रोकने का दुःसाहस किया गया आखिर किसकी सह पर ये भी बड़ा सवाल हैं इस मामले का संज्ञान नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज को लेकर दोषियों के ख़िलाफ़ कारवाही कर नाला निर्माण को पूरा करवाना चाहिय। ताकि पानी निकासी में कोई भी समस्या उत्पन न होने पाए।वहीं उस समय एरिया का अवर अभियंता कौन था उस पर भी जांच बिठाई जाये और ये भी देखना होगा की क्या इस नाला निर्माण की पेमेंट टेंडर के मुताबिक हुई हैं या नहीं ये जांच के बाद ही पता चलेगा जब इस प्रकरण में संबंधित जेई से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया आख़िर अधूरा नाला क्यों बना दिया ये तो जांच कें बाद ही पता चल पायेगा।

खबरें और भी हैं...