पंडित अरुण शर्मा के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र लेखन

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । सेक्टर प्रभारी पंडित अरुण शर्मा के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री से गन्ना का रेट घोषित करने की मांग करते हुए पत्र लेखन भेजे। पंडित अरुण शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर किसान संदेश अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ने का रेट तुरंत घोषित करने तथा लाभकारी मूल्य दिलाने के संबंध में राष्ट्रीय लोकदल के सेक्टर प्रभारी पंडित अरुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने ओलंपिक तिराहा पर इकट्ठा होकर टंकी रोड डाकखाना तक हाथ में लोकदल के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने लाइन लगाकर के मुख्यमंत्री के नाम जो पत्र थे वे सभी पोस्ट ऑफिस की पत्र पेटीका में डाले चौधरी जयंत के निर्देश पर यह कार्य जब तक जारी रहेगा । जब तक मुख्यमंत्री प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी भाव घोषित नहीं करते है। क्योंकि पिछले साल 26 सितंबर को गन्ने का रेट घोषित हो गया था इस बार 9 जनवरी हो गयी है ढाई महीने मिल को चलते हुए हो गए फिर भी गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है। प्रदेश में यह जयंत चौधरी के आव्हान पर किसान संदेश पत्र के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया जिसमे मुख्य रूप पंडित अरुण शर्मा, चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू पत्रकार नीरज चौधरी, इमरान एडवोकेट, किशनपाल मलिक, संजीव डिडार, कुलदीप चौधरी, बालेश्वर चौधरी, असलम सोनी, ललित प्रधान, उत्तम चंद तिवारी, फरियाद, आरिफ मुल्लाजी, साकिर, नौशाद अली, उम्मेद पाल, जितेंद्र जाटव, पवन जाटव, जय भगवान शर्मा, संदीप जाटव, संदीप कश्यप, अयूब मलिक, रहीसु नेताजी, जमील चौधरी, सन्नू एडवोकेट, फारूख सैफी, अफजाल अल्वी, शादाब सैफी, हाजी मुस्तकीम, इरशाद मास्टर जी आदि सैकड़ों किसान साथियों ने पत्र पोस्ट किए!

खबरें और भी हैं...