ट्रैक्टर से बंधी रोडवेज बस ब्रेक न लगने के कारण ट्रैक्टर से टकराई ,दो की मौत


भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित एनएच 91 पर मंगलवार की दोपहर खराब रोडवेज बस को खींचकर ले जा रहे थे।ट्रैक्टर से बंधी बस के ब्रेक ना लगने के कारण रोडवेज बस ट्रैक्टर से जा टकराई ।जिसके चलते ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई।
एनएच 91 पर मंगलवार को खराब रोडवेज बस को एक ट्रैक्टर बांध कर ले जा रहा था। जैसे ही ट्रेक्टर nh91 बिलसुरी पुल से उतरा इस दौरान रोडवेज बस के ब्रेक नहीं लगने के चलते बस ट्रैक्टर से जा टकराई ।जिसके चलते ट्रैक्टर सवार रमेश पुत्र मलखान सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी गांव बनवारीपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर एवं सतीश पुत्र बुद्धसेन उम्र लगभग 35 वर्ष नयागांव चांदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसमें सतीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।वह रमेश को जिला अस्पताल बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया ।जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रमेश को भी मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

खबरें और भी हैं...