
सीसीटीवी कैमरों में भागते हुए नजर आए लुटेरे सर्विलांस समेत जमीनी तंत्र के सहारे तलाश में जुटी कई टीमें
बीस मिनट पहले से ही लुटेरे सैल्समेन का कर रहे थे गली में इंतजार
बीती रात मदेहगंज थाना क्षेत्र के खदरा तरन्नुम मार्केट की गली में हुई थी घटना
लखनऊ। राजधानी के मदेहगंज इलाके में बीती रात शराब कारोबारी के सेल्समैन से चाकू की नोक और असलहे के दम पर लुटेरों ने बड़े ही आराम से 10 लाख कैश लूट लिया था। विरोध पर सेल्समैन पर चाकू से हमला भी किया जिसमें वो मामूली तौर पर घायल भी हो गया। सूचना पर मध्य जोन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे घायल को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया जहां मलहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस की टीम एक्टिव हुई और मामले को जल्द से जल्द पर्दाफाश करने में जुट गई।
बताते चलें कि खदरा के दीनदयाल नगर में रहने वाले आरके जायसवाल की दुकान से बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी स्पेलेन्डर बाइक से काकोरी निवासी सेल्समैन हर्ष जायसवाल 11 शराब की दुकानों से लाखों की रकम वसूल कर तरन्नुम मार्केट वाली गली होते हुए कारोबारी मनीष जायसवाल के घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से गली में मौजूद चार लुटेरों ने लूट कांड को अंजाम दे दिया। पुलिस की टीमें घटनास्थल से लेकर सड़क तक जाने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही जिसमें लुटेरे आते और जाते नजर आ रहे वहीं सर्विलांस सेल भी डम्प डाटा खंगाल रही शुरुआती जांच पड़ताल में घटना के पीछे किसी करीबी का हाथ भी माना जा रहा क्योंकि लुटेरों को पल पल की खबर थी। रेकी की बात भी सामने आ रही पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही उम्मीद जताई जा रही जल्द लूट कांड का राजफाश हो जाएगा।












