निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रूमाना खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भास्कर समाचार सेवा

सहारनपुर।नानौता नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज रविवार दोपहर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रूमाना खान पत्नी अफ़ज़ाल खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।इस दौरान अफ़ज़ाल खान के कहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हमे यह भी एक और फायदा हुआ है कि हमारे साथ अन्य दलों से राजनीतिक व गैरराजनीतिक वोटर भी खुलकर साथ में है। दलित समाज का सारा वोट हमारे पास है।नगर की जनता के आपार समर्थन से हम इस चुनाव में बहुत बड़ी जीत हासिल करने जा रहे है।इस दौरान पूर्व सभासद अमजद खान, बसपा नेता जगपाल सिंह, हाजी इरफ़ान खान,रामपाल सिंह,सलमान मलिक,बाबू जमा,नईम प्रधान,जितेन्दर कुमार,आदेश कुमार,नसीम सिद्दीकी,अकमल सिद्दीकी,शकील खान,व नगर के गणमान्य लोगों सहित समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...