
निर्दलीय प्रत्यासी संजीव शाक्य उर्फ संजू
भास्कर समाचार सेवा
घिरोर।मैनपुरी नगर निकाय चुनाव में सपा भाजपा व अन्य राजनैतिक दलों में टिकट वितरण को लेकर पार्ट्री पदाधिकारियों में भारी रोष देखा जा रहा है जिसका खामियाजा राजनैतिक दलों को उठाना पढे़गा। कस्बा निवासी संजीव शाक्य उर्फ संजू को नगर पंचायत का भाजपा द्वारा प्रत्यासी न बनाये जाने पर अब संजू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। कस्बें में शाक्य समाज निर्णायक वोटर है जिससे संजू की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। इसके अलावा संजू का अन्य जातियों में भी विशेष प्रभाव है। संजू दो बार सभासद भी रह चुके है। जिससे उनकी पकड़ कस्बे के हर तबके में है। संजू पेशे से आढ़त का कार्य करते हैं। जिससे उनसे किसानों का बड़ा जुडाव है। संजू के चुनाव लड़ने से अन्य दलों के प्रत्यासियों में खलबली देखी जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव अपने शवाव पर पहुंचेगा वैसे-वैसे निर्दलीय प्रत्यासी संजू का ग्राफ भी बढ़ता जायेगा।














