पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों को दिलाई एसडीएम ने शपथ

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला नवनियुक्त निर्वाचित नगर पालिका परिषद टूंडला चेयरमैन एवं समस्त 25 वार्डों के सभासदों को उप जिला अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ संगम मैरिज होम के हॉल में दिलाई शपथ ग्रहण समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ासर्वप्रथम उप जिला अधिकारी टूंडला सत्येंद्र सिंह ने भव्य मंच से पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह ठेकेदार को शपथ दिलाई इसके उपरांत पालिका की महिला सभासदों को शपथ दिलाई गई तदुपरांत सभी पुरुष सभासदों को शपथ दिलाई गई इस मौके पर बाल्मिक समाज के लोगों ने 21 किलो फूलों की माला से जोशीला स्वागत किया गया जाट समाज के युवाओं ने 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया गया शपथ ग्रहण के उपरांत स्वागत कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कर्म योगी पुरुष जनता की सेवा में समर्पित रहता है तो जनता भी अच्छे अवसर पर शुभ आशीर्वाद देती है जो भंवर सिंह ठेकेदार को जनता ने उपहार स्वरूप नगर का चेयरमैन बनाया उप जिला अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को जनता की कसौटी पर खरा उतरना है जिस उद्देश्य से चुने गए हो वही कार्य किसी कर्म योगी की तरह पूरा करना हैकार्यक्रम का संचालन मास्टर देशराज सिंह ने किया इस अवसर पर मंचासीन अधिकारियों में अधिशासी अधिकारी टूंडला तहसीलदार नायब तहसीलदार, डॉक्टर बहादुर सिंह, होतीलाल बाल्मिक, जावेद अख्तर ,जय जीव पाराशर ,रुपेश शुक्ला, संजय पाराशर, यादवेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र, विक्रम सिंह परमार, किशोर सिंह ,चौधरी राम खिलाड़ी, लता चौधरी, दीपक ठेनुआ, उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...