एसडीएम ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को 25 सभासदों के साथ शपथ दिलाई

भास्कर समाचार सेवा

डिबाई । नगर के जेपी पैलेस में शनिवार को एसडीएम प्रियंका गोयल ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अरुण ठाकुर को शपथ दिलाई उसके बाद नवनिर्वाचित 25 सभासदों को शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जेपी पैलेस को बहुत सुंदर व अच्छे ढंग से सजाया गया था सुबह तेज आंधी व बारिश आने के कारण मैदान में लगाए गए टेंट व तब्बू उखड़ गए फिर उसके बाद फिर नगर पालिका प्रशासन के द्वारा पंडाल ठीक कराया गया इस कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम लगभग 1 घंटे लेट हो गया। कार्यक्रम स्थल भगवामय कर दिया गया था शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी महामंत्री उत्तर प्रदेश चंद्रमोहन, सांसद बुलंदशहर डॉ भोला सिंह, भारतीय जनता पार्टी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी , चुनाव प्रभारी पवन प्रधान, श्याम गर्ग बिजली बाले, डॉ रजनी सिंह, प्रदीप राघव , वीरपाल सिंह राघव, के साथ हजारों की संख्या मे नगरवासी उपस्थित रहे मंच संचालन महेश गुप्ता ने किया।

खबरें और भी हैं...