एसडीएम और सीओ ने होटल व ढाबों पर चलाया चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

  • निरीक्षण के दौरान शराब पिलाने व अवैध गतिविधियां संचालित न करने की दी गई हिदायत

भास्कर समाचार सेवा

सिरसागंज। नगर के हाईवे स्थित होटल व ढाबों पर एसडीएम और सीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पिलाने व अवैध गतिविधियां संचालित न करने की होटल व ढाबा संचालकों को हिदायत दी गई।
नगर सिरसागंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे के किनारे स्थित होटल व ढावों पर मंगलवार को सिरसागंज एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा और सीओ कमलेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाते हुए औचक निरीक्षण किया और चेताया कि शराब पिलाने या अवैध गतिविधियां पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, जिससे होटल व ढ़ावा संचालकों में हड़कंप मच गया। चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान होटल व ढाबा संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम और सीओ द्वारा हिदायत दी गई कि होटल व ढाबों पर शराब पिलाने या अवैध गतिविधियां संचालित करते हुए पाए जाने पर दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम और सीओ के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...